Rajasthan: मृतक एएसआई की पत्नी का छलका दर्द, सीएम साहब को बचाते मेरे पति हुए शहीद, लेकिन मिलने तक नहीं आएं

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले में बुधवार को जयपुर के अक्षय पात्र चौराहा पर एक बड़ा हादसा हो गया। गलत दिशा में आ रहे एक वाहन ने काफिले के वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह का निधन हो गया।  जबकि चार अन्य पुलिसकर्मियों सहित छह लोग घायल हो गए। वहीं अब खबरें यह भी हैं टैक्सी ड्राइवर पवन की भी मौत हो चुकी है।

नाराज हुई एएसआई की पत्नी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरे पति मुख्यमंत्री को बचाते हुए शहीद हो गए, लेकिन सीएम साहब मिलने तक नहीं आए। अगर मेरे पति उस समय वहां से हट जाते तो क्या होता, सरकार की तरफ से कोई नहीं आया हमारे पास, हमें लिखित में आश्वासन चाहिए।

सोशल मीडिया पर जताया था दुख
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके काफिले से एक वाहन के टकरा जाने से हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि जयपुर में दुर्भाग्यपूर्ण वाहन दुर्घटना में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के निधन एवं अन्य नागरिकों के घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद है। शर्मा ने बुधवार रात सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनशील सरकार मृतक के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। वैसे अब खबरें यह भी हैं की एएसआई सुरेंद्र सिंह की पत्नी की नाराजगी के बाद प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह नीमराना में उनके घर पहुंचे है।

pc- amar ujala