Rajkumar Rao: जाने राजकुमार राव को कोर्ट में क्यों करना पड़ा सरेंडर, चल रहा हैं उन पर...
- byShiv
- 31 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव 8 साल पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं, जिसके चलते उन्हें कानून पचड़ों को भी झेलना पड़ रहा हैं। ऐसे में ही एक केस में अभिनेता को जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। हालांकि, बाद में अभिनेता को जमानत भी दे दी गई। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप था।
ये मामला उनकी फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा है। इस फिल्म में उन पर धर्मिंक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
राजकुमार राव की फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ को साल 2017 में रिलीज किया गया था और उसी साल एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्रोड्यूसर और स्थानीय शिवसेना नेता ने ही अभिनेता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि फिल्म में भगवान शिव शंकर को गलत तरीके से दिखाया गया, जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
pc- ndtv.in