Rajya Sabha Elections: भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए 11 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान
- byShiv
- 05 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए 11 नामों का ऐलान किया है। इनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का नाम शामिल नहीं है, इन दोनों का टिकट काट दिया गया हैं और इनकी कैबिनेट से भी विदाई तय है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में एकमात्र ईसाई मंत्री कुरियन और बिट्टू क्रमशः मध्य प्रदेश और राजस्थान से मौजूदा सांसद हैं, लेकिन उन्हें अपने-अपने राज्यों की सूची में जगह नहीं मिली।
यहां से नहीं हुआ ऐलान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी ने अभी झारखंड और कर्नाटक से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है, जहां उसे एक-एक सीट मिलना तय है। इससे यह संभावना बनी हुई है कि वह इन दोनों मंत्रियों में से किसी एक को दोबारा नामित कर सकती है। अगर 21 जून को कार्यकाल खत्म होने के बाद ये दोनों मंत्री सांसद नहीं रहते हैं, तब भी वे छह महीने तक अपने पद पर बने रह सकते हैं।
गुजरात से चार नए चेहरों पर लगाया दाव
राज्यसभा उम्मीदवारों में, बीजेपी ने मणिपुर से अपनी प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताई तागाक को चुना है। गुजरात से पार्टी ने चार नए चेहरों को चुना है, जिनमें तीन अपेक्षाकृत युवा पदाधिकारी राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र कंजारिया शामिल हैं। इन पर ओबीसी और आदिवासी समुदायों पर ध्यान केंद्रित करने की जिम्मेदारी होगी। बीजेपी ने चुघ को राज्यसभा के लिए चुनकर पंजाब राज्य में अपने पारंपरिक वोटरों को साधने की कोशिश की है। राजस्थान में सत्ताधारी बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को टिकट दिया है।
pc- india today






