Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा चुनाव

इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। ये घोषणा उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव के लिए की गई है। चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, द्विवार्षिक चुनावों में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। 

मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के कारण नवंबर में ये सीटें खाली हो जाएंगी। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस की सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल में एक खाली सीट को भरने के लिए उपचुनाव भी होगा।

जानकारी के अनुसार नॉमिनेशन 6 अक्टूबर को बंद होंगे। नॉमिनेशन की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। वोटिंग 16 अक्टूबर को सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक होगी और उसी दिन शाम 5.00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। उत्तर प्रदेश से रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ दिनेश शर्मा शामिल हैं। नरेश बंसल उत्तराखंड से एकमात्र सेवानिवृत्त सदस्य हैं।

pc- dd news