Rajya Sabha Elections: कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला टिकट, पवन खेड़ा की तपस्या हुई पूरी, राजस्थान से नीरज डांगी जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनावों और उपचुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 5 राज्यों से 7 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा अहम नाम पवन खेड़ा का है। साल 2022 में राज्यसभा चुनाव के दौरान पवन खेड़ा रेस में थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया था, “शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई होगी। अब चार साल बाद उनकी तपस्या संभवतः पूरी हो गई है, और वे कर्नाटक से राज्यसभा के लिए नामित हुए हैं।

इनको भी मिला टिकट
कांग्रेस की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और वरिष्ठ नेता मंसूर अली खान को कर्नाटक से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। तीनों नेताओं को पार्टी का प्रमुख चेहरा माना जाता है और इनके नामों को लेकर पहले से ही राजनीतिक हलकों में चर्चा थी।

कर्नाटक- मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान
मध्य प्रदेश- मीनाक्षी नटराजन
राजस्थान- नीरज डांगी
तमिलनाडु- प्रवीण चक्रवर्ती
झारखंड- प्रणव झा

राजस्थान से नीरज डांगी को फिर मिली सीट
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं राजस्थान से नीरज डांगी को एक बार फिर राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि दोनों नेताओं का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता संसद में पार्टी के लिए अहम साबित होगी।

pc- jagran, aaj tak, news18