Raksha Bandhan 2026: राखी बांधने का क्या रहेगा शुभ समय, इतने बजे से शुरू होगा राहुकाल

इंटरनेट डेस्क। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु, उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहन को उपहार देने के साथ रक्षा करने का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। लेकिन चंद्र ग्रहण के साथ पंचक रहेगा। आइए जानते हैं राखी बांधने का सही समय, विधि आदी।

कब तक रहेगा राहुकाल
पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त पर राहुकाल 10.54 एएम से 12.28 पीएम तक रहने वाला है। इस अवधि में बहनें अपने भाईयों को राखी बिल्कुल भी न बांधे।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इन शुभ मुहूर्तों में राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन पर बन रहे शुभ योग
इस साल रक्षाबंधन पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुकर्मा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर य़ोग के साथ बुधादित्य, समसप्तक योग से लेकर हंस राजयोग जैसे अत्यंत दुर्लभ योगों का निर्माम हो रहा है।

अमृत चौघड़िया- सुबह 6.08 बजे से 10.53 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से 12.53 बजे तक
शुभ चौघड़िया- दोपहर 12.28 बजे से 2.03 बजे तक
अपराह्न काल- दोपहर 1.44 बजे से शाम 4.16 बजे तक
चर चौघड़िया- शाम 5.13 बजे से 6.48 बजे तक

pc-india tv news