Ram Mandir: राम मंदिर दान चोरी मामले में आज या कल में हो सकता हैं नई एसआईटी का गठन, आईपीएस अधिकारी करेंगे अध्यक्षता
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अयोध्य में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार जल्द नई एसआईटी गठित कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ये फैसला बहुत जल्द ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, आज या कल में नई एसआईटी का गठन हो सकता है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में नई एसआईटी की अध्यक्षता एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे। इसमें वित्त और प्रशासनिक विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किए जाने का संभावना हैं।
आईपीएस अधिकारी को मिलेगी कमान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित होने वाली नई एसआईटी की कमान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के हाथों में होगी। सूत्रों के मुताबिक, आईजी रेंज लखनऊ किरन एस को इस नई जांच टीम का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा एसआईटी में जांच को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए वित्त और प्रशासनिक विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।
पुरानी रिपोर्ट बनेगी जांच का हिस्सा
खबरों की माने तो नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही वर्तमान एसआईटी के अध्यक्ष लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव वित्त नील रतन को टीम से हटाया जाएगा। नई एसआईटी अपनी जांच की शुरुआत से पहले पुरानी एसआईटी द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट को अपनी तफ्तीश का हिस्सा बनाएगी।
pc- jansatta






