Ram Mandir: राम मंदिर दान चोरी का मामला, एसआईटी की सिफारिश के अनुसार 6 लोगों पर होगी एफआईआर

इंटरनेट डेस्क। अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले में गठित एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट भी पेश कर दी है। अब खबरें यह हैं की दान चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी की कई सिफारिशों को मान लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इसके अलावा सीईओ की नियुक्ति को लेकर ट्रस्ट तैयार हो गया है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी सबूतों के साथ एसआईटी के दफ्तर पहुंचे हुए हैं। वहीं इस पूरे विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद भी मुखर हो गया है। वीएचपी के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए थी जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

अयोध्या में स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में हुए कथित घोटाले की जांच के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच का हवाला देते हुए ट्रस्ट की आमदनी, खर्च, दान और बैंक खातों समेत संबंधित जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

pc- en.wikipedia.org