Ram mandir: धर्म ध्वजा पर पाकिस्तान के बयान पर भारत ने लगाई फटकार, कहा-पाकिस्तान को उपदेश देने का अधिकार नहीं
- byShiv
- 27 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा की स्थापना हो चुकी है। इस धर्म ध्वजा की स्थापना के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के अल्पसंख्यकों और मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरा बताने के पाकिस्तान के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का किसी तरह का नैतिक अधिकार नहीं है। इस दौरान जायसवाल ने पाकिस्तान की कट्टरता, दमन और अपने अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के दागदार रिकॉर्ड का उल्लेख किया।
जायसवाल ने अयोध्या में मंगलवार को हुए धार्मिक समारोह पर पाकिस्तान की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि हमने उनके बयान देखे हैं और हम उन्हें खारिज करते हैं। कट्टरता, दमन और अपने अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के गहरे दागदार इतिहास वाले देश के रूप में पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
pc- amar ujala





