Ramayan: मुकेश खन्ना ने कहा, श्रीराम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत बना दिया...राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरेनट डेस्क। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का हर किसी को इंतजार हैं, फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को सुबह 4.15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया था। इसी के बाद से इसे सोशल मीडिया पर लगातार मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस पर सीनियर एक्टर मुकेश खन्ना ने इसके एक्शन सीन्स को मॉर्डन एंगल देने और बहुत ज्यादा स्पेशल इफेक्ट जोड़ने के लिए इसकी आलोचना की थी।
राम को सुपरस्टार दिखाना गलत
अब एक लेटेस्ट बातचीत में मुकेश खन्ना ने फिर इस मामले में अपनी बात रखी। मुकेश खन्ना ने कहा कि नितेश तिवारी और उनकी टीम ने भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम वाली गरिमा से हटाकर एक एक्शन करने वाले इंसान, यानी एक जाने-पहचाने एक्शन सुपरस्टार के तौर पर दिखाया है।
बॉलीवुड नाउ से बातचीत में उन्होंने कहा- श्रीराम को धुरंधर बना दिया है। श्रीराम धुरंधर थे। भगवान का रूप है, अवतार है। कृष्णा भी भगवान के अवतार थे। पर जिस तर से फाइट सीन्स दिखाए हैं कि श्रीराम उड़ के तीर मारते हैं, कभी देखा नहीं। इतनी रामायण पढ़ी है, रामलीला देखी है। श्रीराम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत बना दिया। राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। राम जी ऐसे फाइट नहीं करते थे।
pc- indianexpress.com






