Ramayana: रणबीर की रामायाण ने रिलीज से पहले ही कमा डाले 75 करोड़ रुपए, टी-सीरीज ने 75 करोड़ में खरीदें म्यूजिक राइट्स

इंटरनेट डेस्क। रामायण फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।  फिल्म ने म्यूजिक राइट्स के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रामायण के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार, रामायण फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए सोनी म्यूजिक और टी-सीरीज के बीच बिडिंग वॉर हुई थी। इसमें सोनी म्यूजिक ने 70 करोड़ रुपये का ऑफर रखा था। लेकिन टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये का ऑफर करके इस डील को अपने नाम किया।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित मल्होत्रा 100 करोड़ रुपये की म्यूजिक राइट्स डील करना चाहते थे। मगर 75 करोड़ रुपये भी एक बहुत बड़ी म्यूजिक डील है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले हिंदी सिनेमा की तरफ से धुरंधर द रिवेंज ने सबसे महंगी म्यूजिक डील साइन की थी। तब भी टी-सीरीज ने 54 करोड़ रुपये में फिल्म के म्यूजिक राइट्स खरीदे थे। अब रणबीर वाली रामायण के म्यूजिक राइट्स भी उन्हीं के पास है। दिलचस्प बात ये है कि टी-सीरीज ने तीन साल पहले आदिपुरुष भी प्रोड्यूस की थी।

pc- asianetnews.com