Ranveer-Deepika: दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, इंस्टाग्राम पर शेयर की...

इंटरेनट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। उनकी फ्रेंचाइजी फिल्म ने जहां 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं एक्टर ने एक और गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर कर दी है। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को खुश खबरी दी है। उन्होंने नजर ना लगने वाली इमोजी के कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए दिख रही हैं। फोटो देखते ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। 

कपल ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। वहीं सितंबर 2024 में कपल बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम दुआ रखा है। वहीं अब वह दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बनने के लिए तैयार है, जिसके ऐलान के बाद सेलेब्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

pc- .bollywoodhungama.com