Rashifal 18 Feb 2026: इन राशियों के जातकों लिए आज का दिन होगा मिला जुला, मिलेगी आपको सफलता, जाने क्या कहता हैं राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 18 फरवरी 2026 बुधवार का दिन आपके लिए शुभ होगा। आज आप अपने किसी काम की शुरूआत कर सकते है। लेकिन उसके पहले आपको गणेश जी के मंदिर जाकर पूजा करनी हैं और फिर काम की शुरूआत करें। आपको सफलता मिलेगी। तो जानते हैं क्या कहता हैं राशिफल।

कर्क राशि
आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है। हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी।

सिंह राशि
आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे। बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर है।

कन्या राशि
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। माँ की बीमारी परेशान कर सकती है। उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें।

pc-swatantraprabhat.com