Rasja Shivaji: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी से सलमान का लुक आया सामने, दिखे इस अवतार में

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख आज थिएटर्स में अपनी सबसे बड़ी फिल्म राजा शिवाजी लेकर आए हैं, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी मराठा सम्राठ छत्रपति शिवाजी महाराज की है। रितेश खुद शिवाजी महाराज के रोल में हैं। फिल्म राजा शिवाजी एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के मशहूर सितारे शामिल हैं।

फिल्म में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, विद्या बालन, बोमन ईरानी, महेश मांजरेकर समेत भाग्यश्री भी इस फिल्म में अहम रोल करती नजर आई हैं। रितेश की फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी हैं, हालांकि वो इसमें कैमियो कर रहे हैं। 

रितेश देशमुख अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान ये खुलासा पहले ही कर चुके हैं कि सलमान उनकी फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि उन्होंने ये नहीं कंफर्म किया था कि उनका रोल क्या होगा। रिपोर्ट्स थीं कि सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जिवा महाले की भूमिका निभा रहे हैं। अब चूंकि फिल्म थिएटर्स में लग गई है, तो उनका लुक भी सामने आ चुका है। सोशल मीडिया पर अनगिनत यूजर्स ने राजा शिवाजी फिल्म से सलमान का लुक वायरल कर दिया है।

pc- aaj tak