RBI Rules: बैंक में अगर आपके साथ हुआ हैं बुरा व्यवहार तो कर सकते हैं यहा पर शिकायत
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की कई काम के लिए हम बैंक में जाते रहते हैं, लेकिन कई बार वहा कर्मचारियों की कई लोगों के साथ बहस होती रहती है। ऐसे में कई बैंक कर्मियों का बर्ताव कई बार अच्छा नहीं होता है, अगर आपके साथ भी ऐसी घटना होती हैं तो आप शिकायत कर सकते है।
क्या करें ग्राहक?
अगर कोई बैंक का कर्मचारी आपके साथ बदसलूकी करता है, गलत भाषा का इस्तेमाल करता है या बिना वजह काम करने से मना करता है, तो आपको चुप रहने की जरूरत नहीं है। बैंक ग्राहकों को सम्मानजनक व्यवहार और उचित सेवा पाने का अधिकार देता है। ऐसी स्थिति में आप बैंक से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक तक में शिकायत कर सकते हैं।
बैंक मैनेजर से करें शिकायत
अगर बैंक का कोई कर्मचारी आपके साथ गलत व्यवहार करता है, तो सबसे पहले संबंधित बैंक की शाखा के ब्रांच मैनेजर से शिकायत करें। आप अपनी शिकायत लिखित में दे सकते हैं। अगर ब्रांच मैनेजर आपकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करता है, तो बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय या मुख्यालय के ग्राहक शिकायत विभाग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं, बैंक की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा नंबर के जरिए भी शिकायत की जा सकती है।
pc- indiancooperative.com






