RBSE 2026: कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम आज नहीं होगा जारी, जाने कब तक आ सकता हैं परिणाम
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज जारी करने वाला था, लेकिन अब परिणाम आज नहीं आएगा। बोर्ड सूत्रों की ओर से पहले 20 मार्च को परिणाम घोषित करने का दावा किया गया था, फिर 23 मार्च की तारीख तय की गई, लेकिन तय तारीख पर भी नतीजे जारी नहीं हो सके। अब 25 मार्च को रिजल्ट आने की संभावना है।
इस वर्ष करीब 10 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट में देरी के कारण छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। बोर्ड की ओर से फिलहाल नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थी, जो कि 28 फरवरी तक चली थी। बोर्ड ने 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा कराई थी, इस बार 30 हजार 915 परीक्षकों से कॉपियों की जांच की है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते है।
pc- ndtv raj




