RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड की 8वीं की परीक्षाएं आज से होगी शुरू, 4 मार्च होगा आखिरी पेपर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 19 फरवरी 2026  से राज्यभर के हजारों केंद्रों पर शुरू हो रही है। आज पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

इस साल 8वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा का समय दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें।

बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी छात्र को बिना प्रवेश पत्र  के एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही, छात्रों को अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल और जरूरी स्टेशनरी (पेन, पेंसिल आदि) ले जाने की अनुमति है।

pc- ndtv.in