RBSE 2026: 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम आएगा इसी महीने, 10वीं के रिजल्ट के बाद आने की उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान की ओर से इस बार एक बड़ा बदलाव किया जा रहा हैं, इस बार बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट भी इसी महीने में जारी कर सकता है। अभी तक बोर्ड की ओर से इन कक्षाओं का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाता था।

नया सेशन अप्रैल माह से होगा शुरू
बोर्ड की ओर से बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए 1 अप्रैल से ही नया सेशन शुरू कर दिया जायेगा। ऐसे में उम्मीद है कि दसवीं क्लास के साथ ही 5वीं और 8वीं क्लास का भी रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा।

रिजल्ट कैसे कर पाएंगे चेक
सभी छात्रों और उनके अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर की जाएगी। इसके बाद वे मांगी गई जानकारी भरकर सीधे ही रिजल्ट चेक कर पाएंगे और मार्कशीट की फोटोकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

pc- parbhat khabar