Job and Education
RBSE 2026: कक्षा 12वीं का कब तक आएगा परीक्षा परिणाम, जान ले आप भी, इस तरह देख सकेंगे रिजल्ट
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक आयोजित कराई थी। जो छात्र इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। उन सभी छात्रों को अब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 28 मार्च तक जारी किया जा सकता है।
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। इसलिए छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
| कक्षा 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। |
| इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। |
| लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा। |
| लॉगिन डिटेल को भरने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। |
| अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। |






