RBSE Exam 2025:10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से हुई शुरू, 9 अप्रैल तक चलेंगे एग्जाम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमकि शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी है। सुबह साढ़े 7 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे। एक ही पाली में परीक्षा होगी। सुबह 8.30 से सुबह 11.45  बजे तक परीक्षा चलेगी।

12वीं कक्षा के लिए 8 लाख 89 हजार 709 और सेकेंडरी परीक्षा में 10 लाख 16 हजार 963 विद्यार्थी हैं। आज 10वीं का अंग्रेज़ी विषय का पहला पेपर है, और 12वीं का मनोविज्ञान का पेपर है। 

परीक्षाओं की निगरानी के लिए अजमेर स्थति बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापति किया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। छात्र किसी भी समस्या के समाधान के लिए 0145-2632866, 2632867, 2632868 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

pc- careerpower.in