RBSE Exam 2026: 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आ सकता हैं 20 मार्च तक, इस तरह से कर सकते हैं चेक
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अनुमान जताया जा रहा हैं कि 20 मार्च तक परिणाम घोषित हो सकते है। हाल ही में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कक्षा 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च के आसपास घोषित किया जा सकता है। वहीं 12वीं के नतीजे भी इस माह जारी होने की संभावना है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
बता दें आरबीएसई 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 68 हजार छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षाएं राज्य के 6170 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं अब कॉपियों के जांचने और मार्क्स एंट्री का काम किया जा रहा है।
pc- school.careers360.com






