RBSE Exam 2026: 10वीं कक्षा का परिणाम इस बार आ सकता हैं जल्द, मार्च में ही हो सकता हैं...
- byShiv
- 25 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी को खत्म हो रही है। इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट को लेकर काफी तत्पर नजर आ रहा है. बोर्ड ने इस बार 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी करने की योजना तैयार कर रहा है। बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च तक जारी कर देने का लक्ष्य रखा है।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बोर्ड प्रशासन ने मूल्यांकन कार्य तेज कर दिया है और नई रणनीतियां भी अपनाई हैं। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा 10 लाख से अधिक छात्र दे रहे हैं। इन छात्रों की लगभग 60 लाख कॉपियां महज एक महीने के भीतर चेक करने का लक्ष्य है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने के लिए अधिक संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रति शिक्षक जांची जाने वाली कॉपियों की संख्या 390 से घटाकर 360 कर दिया है। इसका मकसद गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अब शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर 360 कॉपियां जांचनी होगी और आठवें दिन मार्क्स ऑनलाइन सबमिट करने होंगे।
pc- financialexpress.com





