RBSE Exam 2026: आज नहीं आएगा आरबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम, जाने कब तक हो सकता हैं जारी
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे ने भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं का परिणाम आज 20 मार्च को नहीं आएगा। पहले इसके 20 मार्च को जारी होने की संभावना थी लेकिन अब यह 23 मार्च या इसके बाद आने के संकेत हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और ऑनलाइन अंक भी अपलोड हो चुके हैं, जबकि एडिट का काम बाकी है। छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
आमतौर पर परिणाम जारी करने से एक दिन पहले राजस्थान बोर्ड या शिक्षा मंत्री नतीजे जारी होने की पुष्टि कर देते हैं लेकिन अभी तक परिणाम की तिथि को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। मीडिया रिपोटर्सक के मुताबिक बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं की सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है। पर लगातार अवकाश के कारण 20 मार्च को रिजल्ट जारी नहीं हो पाएगा, लेकिन अब अगले सप्ताह किसी भी दिन परिणाम घोषित किया जा सकता है।
pc- school.careers360.com






