Recipe Tips: सर्दियों में आप भी बना सकते हैं घर पर टमाटर के पराठें, होगा आपके लिए बेस्ट

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और आपने देखा होगा की सुबह के नाश्ते में ज्यादातर भारतीय घरों में आलू, प्याज या गोभी के पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन रोज एक जैसा नाश्ता करने से कई बार बोरियत होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी अपने नाश्ते में कुछ नया और चटपटा शामिल करना चाहते हैं तो टमाटर पराठा आपके लिए बेस्ट हो सकता है। तो आज जानते हैं कैसे बनता है टमाटर पराठा।

सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
2 मध्यम आकार के टमाटर
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटी चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटी चम्मच अजवाइन
1/2 छोटी चम्मच जीरा
नमक-स्वादानुसार
तेल या घी

विधि
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें, कद्दूकस किए हुए टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक डाल दें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, जीरा और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

अब टमाटर की नमी की मदद से आटा गूंथना शुरू करें। अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा तैयार कर लें, आटे को ढककर लगभग10 मिनट के लिए रख दें।

इसके बाद आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें, एक लोई लेकर उसे बेलन की मदद से गोल आकार में बेल लें। अब तवे को गर्म करें और उस पर पराठा डाल दें। दोनों तरफ थोड़ा तेल या घी लगाकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेंकें। जब पराठा दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। गरमागरम टमाटर पराठे को ताजा दही, हरी चटनी के साथ सर्व करें।

pc-sandhyasamaynews.co.in