Remedies for Friday: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो आज करें आप भी शंख का ये छोटा सा उपाय
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज शुक्रवार का दिन हैं और हम सभी जानते हैं कि यह दिन देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। वैसे सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी देवता को ही समर्पित होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं या चाहते हैं कि घर में बरकत बनी रहे, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है।
करते हैं मां लक्ष्मी की पूजा
अक्सर हम मां लक्ष्मी की पूजा तो करते हैं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके घर में रखा एक शंख आपकी किस्मत बदल सकता है? शंख का मां लक्ष्मी से बहुत गहरा रिश्ता है। शंख को लक्ष्मी जी का भाई भी कहा जाता है। आइए जानते हैं आज शुक्रवार के दिन शंख से जुड़ा वह अचूक उपाय, जो आपके घर में खुशहाली ला सकता है।
दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक
शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करना सबसे उत्तम माना गया है। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और धन के रास्ते खुलते हैं।
कैसे करें अभिषेक?
पंचामृत तैयार करेंः चांदी या तांबे के बर्तन में थोड़ा गंगाजल लें। इसमें गाय का कच्चा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर मिलाकर पंचामृत बना लें।
शंख में भरेंः इस पंचामृत को दक्षिणावर्ती शंख में भरें।
अब इस शंख से मां लक्ष्मी की मूर्ति, यंत्र या तस्वीर पर धीरे-धीरे पंचामृत चढ़ाएं।
महामंत्र का जपः अभिषेक करते समय इस मंत्र का जप जरूर करें ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः
pc- amar ujala






