Rinku Singh: सगाई के साथ ही क्रिकेटर रिंकू सिंह को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, बनाए गए BEO, जाने मिलेगी कितनी सैलेरी
- byShiv
- 27 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों चर्चाओं में है। उनकी हाल ही में सगाई हुई थी और 18 नवंबर को शादी होनी थी जो टल गई है। यानि यह विवाह अगले साल फरवरी महीने में होगा। बता दें कि इसी महीने आठ जून को क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने की सगाई हुई थी।
इसके साथ ही एक बड़ी खबर यह भी हैं कि रिंकू सिंह की क्रिकेट खेलने के साथ साथ सरकारी नौकरी भी लग गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने पर उन्हें यह नियुक्ति सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए मिली है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह को यूपी गवर्नमेंट में बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया हैं। उनकी एक महीने की सैलरी 57562-61312 रुपए तक हो सकती है। जिसमें उनकी बेसिक सैलरी 47600 रुपए होगी। उनका ग्रेड पे लगभग 4800 होगा। वहीं, रिंकू सिंह को नेशनल पेंशन स्कीम योजना के तहत पीएफ और ग्रेच्युटी के लाभ भी मिलेंगे।
PC- bheldailynews.com