Entertainment
Rise and Fall: पवन सिंह ने छोड़ा राइज एंड फॉल शो, जाते जाते कर गए ये बड़ा खुलासा
- byShiv
- 19 Sep, 2025
इंटरनेट डेस्क। एम एक्स प्लेयर पर अशनीर ग्रोवर एक नया शो चल रहा हैं राइज एंड फॉल है। शो में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को मिल रही है और सोशल मीडिया पर उनके कई सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिन्होंने शो के प्रति फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
सबसे ज्यादा नयनदीप रक्षित के साथ उनकी बातचीत और धनश्री के साथ उनका डांस खूब वायरल हुआ। लेकिन अब शो के चाहने वाले और पवन सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। खबरों की माने तो पवन सिंह राइज एंड फॉल शो छोड़कर जा चुके हैं।
खबर है कि उनकी फैमिली उन्हें लेने के लिए सेट पर आई थी और वो चले गए। शो से जाते समय पवन ने बताया कि वो राइज एंड फॉल में कंटेस्टेंट की तरह नहीं आए थे बल्कि कुछ ही समय के लिए इसका हिस्सा थे।
pc- hindustan






