RPSC Assistant Professor Result:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, जाने कितने पदों पर होगी नियुक्ति
- byShiv
- 02 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 329 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट सूची में है, वे आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जुलाई 2025 को किया गया था। परीक्षा के बाद आयोग ने 23 सितंबर 2025 को इसकी आंसर-की जारी की थी। यह परीक्षा 150 अंकों की थी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया था।
pc- rpsc.rajasthan.gov.in





