RPSC Librarian Exam: लाइब्रेरियन ग्रेड सैकेंड भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने लाइब्रेरियन ग्रेड सैकेंड भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2025 कैसे डाउनलोड कर सकेंगे? सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।  इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘RPSC Librarian Grade 2 Exam City Slip 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी। अब आप अपनी आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते है।

बता दें कि लिखित परीक्षा 16 फरवरी, 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। 

pc- anushkaacademy.com