RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली बंपर नौकरियां, 3,500 से अधिक पदों पर भर्ती शुरू
- byvarsha
- 09 Oct, 2026
PC: JAGRAN
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक (Graduate) युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक शानदार अवसर निकाला है। आरआरबी ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के तहत कुल 3,548 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि: 06 नवंबर 2026
फॉर्म में संशोधन : 08 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,548 पद भरे जाएंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद
आयु सीमा और वेतनमान
आयु सीमा: आवेदकों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए (आयु की गणना 01 जनवरी 2027 से की जाएगी)।
आयु में छूट: नियमानुसार SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, OBC वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांगजनों (PwBD) को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
पे-स्केल:
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: ₹35,400 प्रति माह (पे लेवल-6)
गुड्स ट्रेन मैनेजर, सीनियर क्लर्क व जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट: ₹29,200 प्रति माह (पे लेवल-5)
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के अंकों के आधार पर किया जाएगा:
विषय: परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, गणित (Mathematics) और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।
अंक एवं समय: कुल 100 अंकों के प्रश्न होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में 1/3 (एक-तिहाई) अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।






