RSMSSB: राजस्थान जेल प्रहरी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 803 वार्डर के पदों पर होगी भर्ती

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर राजस्थान जेल प्रहरी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं। जी हां राजस्थान जेल प्रहरी एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के जरिए 803 वार्डर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए आप सबसे पहले इसका सिलेबस चेक करें, किस सेक्शन से कितने सवाल पूछे जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि एग्जाम दो चरणों में होगा। पहला लिखित परीक्षा और उसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार दोनों स्टेजों को पास कर लेगा, उसका ही सेलेक्शन जेल प्रहरी पोस्ट के लिए किया जाएगा। 

लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आएंगे, जो ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। हर सवाल 4 अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग इस एग्जाम में है। हर गलत सवाल के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। 

pc- moneycontrol.com