RSSB Lab Assistant Admit Card 2026: लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, जाने किस दिन होगी परीक्षा
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां 5 मई को राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की ओर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती के लिए आवेदन किया था।
अभ्यर्थी अब सीधे राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित
राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। 9 मई को परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक आयोजित होगी। इसके अलावा 10 मई को परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
pc- zulispedia.wordpress.com






