Russia-Ukraine War: रूस में पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला, यूक्रेन ने ऑयल टर्मिनल और युद्धपोत को बनाया निशाना
- byShiv
- 04 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन युद्ध का कुछ भी रास्ता नहीं निकल पाया है। अब एक बार फिर से रूस के दूसरे बड़े शहर और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गृह नगर सेंट पीटर्सबर्ग पर मंगलवार-बुधवार रात यूक्रेन ने बड़ा हमला किया। रूस में करीब एक हजार किलोमीटर भीतर जाकर यूक्रेन के दर्जनों ड्रोन ने सेंट पीटर्सबर्ग के ऑयल टर्मिनल और नजदीक स्थित नौसेना के अड्डे पर लंगर डाले युद्धपोत को निशाना बनाया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस हमले की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि बुधवार तीन जून से सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के विश्व आर्थिक फोरम का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हुआ है। इससे कुछ घंटे पहले आयोजन स्थल से महज 16 किलोमीटर दूर यूक्रेन ने ड्रोन हमले किए थे।
दावोस की तर्ज पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रूस विदेशी निवेशकों और खरीदारों को आमंत्रित करता है। सेंट पीटर्सबर्ग के तीन इलाकों में ड्रोन हमलों से नुकसान हुआ है। इन हमलों में बहुमूल्य संपत्तियों को नुकसान हुआ है और कई लोग घायल हुए हैं।
pc-jagran






