Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर प्रयास तेज, ट्रंप ने कहा समाधान के करीब

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन पिछले चार वर्षों से युद्ध की आग में जल रहे है। लेकिन ट्रंप करीब एक साल से समझौता करवाने की कोशिश में लगे है। अब एक शांति समझौता तैयार किया गया हैं। यूक्रेन युद्ध के समाधान को लेकर अमेरिका और रूस के बीच प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कवायद में अबू धाबी में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई है।

मीडिया रिपोटर्स  की माने तो इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन शांति समझौते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह संवेदनशील मुद्दों पर ट्रंप से बातचीत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बातचीत में यूरोपियन सहयोगी भी शामिल होने चाहिए। 

जानकारी के अनुसार अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्काल ने रूसी अधिकारियों के साथ यह बातचीत की। ड्रिस्काल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेफ टोल्बर्ट ने कहा, सोमवार रात और मंगलवार को सेक्रेटरी ड्रिस्काल और उनकी टीम ने अबू धामी में रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ यूक्रेन में स्थायी शांति हासिल करने के मुद्दे पर चर्चा की। बातचीत बहुत अच्छी रही और हम आशावादी हैं।

pc- nbc news