News
Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने रूस पर किया सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 50 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
- byShiv
- 11 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे यु़द्ध में मामला गर्म होता ही जा रहा है। अब यूक्रेन ने रूस के मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें दर्जनों घर बर्बाद हो गए। बताया जा रहा हैं कि इस घटना के बाद 50 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है। जबकि रूस ने कम से कम 20 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रूस ने आगे यह भी बताया कि यूक्रेन से रूस के अन्य हिस्सों में दागे गए 124 ड्रोन को नष्ट कर दिया है। इस हमले में मॉस्को के आसपास के इलाके में घरों को नुकसान हुआ है लेकिन ज्यादा हताहत नहीं हुआ और हमले में एक शख्स की मौत हो गई है।
बताया जा रहा हैं कि यूक्रेनी अटैक के बाद मॉस्को के चार एयरपोर्ट्स में से तीन को छह घंटों से ज्यादा समय के लिए बंद कर दिया गया और लगभग 50 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।
pc- bhaskar