Ruturaj Gaikwad: रुतुराज इस मामले में हैं दुनिया के टॉप बल्लेबाज, विराट भी हैं उनसे पीछे

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका ए और भारत ए के बीच में खेले गए मैच में भारत ने जीत दर्ज की। इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली है। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं। 

मौजूदा समय में रुतुराज गायकवाड लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे अधिक औसत रखने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। उनके सामने ना तो विराट कोहली टिकते हैं और न ही सचिन तेंदुलकर।  

रुतुराज नंबर वन पर हैं, उन्होंने कल की शतकीय पारी के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में 100 मैचों की 96 पारियों में 59.32 की औसत के साथ 5161 रन बनाए हैं। गायकवाड की इस औसत के आगे कोई भी बल्लेबाज नहीं है। विराट कोहली इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 57.91 की औसत से लिस्ट ए क्रिकेट में बल्लेबाजी की है। विराट कोहली ने अपने लिस्ट ए करियर में 2006 से लेकर 2026 तक कुल 347 मैच खेले हैं, जिसकी 334 पारियों में 57.91 की औसत से 16447 रन बनाए हैं। 

pc- mid-day.com