Sakat Chauth 2026 Date: जाने किस दिन हैं सकट चौथ व्रत, कब निकलेगा चांद, व्रत के सारे नियम होने चाहिए आपको पता
- byShiv
- 01 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। सुहागन महिलाएं चौथ का व्रत करती हैं और साल में चार चौथ का विशेष महत्व है। ऐसे में माघ माह कई पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें सकट चौथ का त्योहार भी शामिल है। सकट चौथ का पर्व गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से संतान का जीवन सुखी रहता है और सभी संकट दूर होते हैं। तो जानते हैं कब हैं सकट चौथ।
वैदिक पंचांग के अनुसार, सकट चौथ का त्योहार 06 जनवरी को मनाया जाएगा। माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 06 जनवरी को सुबह 08 बजकर 01 मिनट पर होगी।
चांद निकलने का समय
सकट चौथ के दिन चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्र दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन चंद्रोदय रात 09 बजे होगा।
सकट चौथ व्रत के नियम
सकट चौथ के दिन सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान करें।
जल में तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें
भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना करें।
तिल के लड्डू और मोदक का भोग लगाएं।
व्रत कथा का पाठ करें।
रात्रि में चंद्रमा को दूध और तिल मिलाकर अर्घ्य दें।
सात्विक चीजों से व्रत का पारण करें।
pc- jansatta





