Salary: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बार 25 तारीख को ही मिल जाएगी सैलेरी, जाने क्यों हो रहा ऐसा
- byShiv
- 24 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस महीने में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर हैं और वो ये की सामान्य तौर पर महीने के अंत में मिलने वाली सैलरी और पेंशन इस बार सितंबर के महीने में तय तारीख से पहले ही जारी की जाएगी। दरअसल, 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने भुगतान पहले करने का फैसला लिया है।
वित्त मंत्रालय ने सितंबर 2026 की सैलरी और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर 2026 यानी शुक्रवार को करने की अनुमति दी है। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने की आशंका है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?
कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स की ओर से 23 सितंबर को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के मुताबिक, सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी 25 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसमें डिफेंस, पोस्ट और टेलीकम्युनिकेशन विभागों के कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा औद्योगिक कर्मचारियों का सितंबर का वेतन भी इसी तारीख को पहले जारी किया जा सकता है। केंद्र सरकार के पेंशनर्स की सितंबर 2026 की पेंशन भी बैंक और पे एंड अकाउंट्स ऑफिस के जरिए 25 सितंबर को जारी की जा सकती है।
pc- businesstoday.in






