Saphala Ekadashi 2025: सफला दकादशी आज, जाने पूजा विधि और कब किया जाएगा व्रत का पारण, भगवान को लगाएं इन चीजों का भोग

इंटरनेट डेस्क। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 दिसंबर 2025 को सफला एकादशी व्रत हैं और इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं सफला एकादशी की पूजा विधि और व्रत का पारण का समय।

सफला एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त 
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह में सफला एकादशी व्रत आज यानी 15 दिसंबर को किया जा रहा है और 16 दिसंबर को व्रत का पारण किया जाएगा।
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन - 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर

सफला एकादशी पारण
16 दिसंबर को व्रत का पारण करने का समय सुबह 06 बजकर 55 मिनट 09 बजकर 03 मिनट तक है।

सफला एकादशी 2025 पूजा विधि 
एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर और मंदिर की सफाई करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें। दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें। सफला एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। एकादशी माता की आरती करें और आखिरी में भोग लगाएं।

सफला एकादशी भोग
इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पंचामृत, पंजीरी, पीली मिठाई और पीले फल समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।

pc-x.com