Satyanarayan Puja 2026: नए साल में आप भी इस दिन करें घर में श्रीसत्यनारायण भगवान की पूजा, चमक उठेगी आपकी किस्मत
- byShiv
- 25 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में पौष महीने का खास महत्व बताया गया है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें पुत्रदा, सफल एकादशी समेत कई अन्य त्योहार मनाए जाते हैं। यह महीना आत्मा के कारक सूर्य देव को समर्पित होता है। धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहती है। वहीं, पौष महीने का समापन पूर्णिमा तिथि पर होता है। इस दिन श्रीसत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है। अगर आप भी सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो पौष महीने में इस दिन श्रीसत्यनारायण देव की पूजा करें।
शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 02 जनवरी को शाम 06 बजकर 53 मिनट पर होगी और 03 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 03 जनवरी को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर श्रीसत्यनारायण देव की पूजा कर सकते हैं।
पौष पूर्णिमा शुभ योग
अगले साल पौष पूर्णिमा पर ब्रह्म और इन्द्र योग का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आएगी। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे।
pc- pitradev.com





