Sawan 2025: जाने कब से शुरू होगी इस बार सावन में कांवड़ यात्रा और चलेगी कितने दिन, ये रहा शुभ मुहूर्त और दिन

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना शुरू होने को हैं और यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन में कांवड़ यात्रा का प्रारंभ श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस दिन से शिव भक्त पवित्र नदियों से जलभर कांवड़ में रखते हैं और शिव मंदिर में ले जाकर उस जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। तो जानते हैं कांवड़ यात्रा कब से शुरू होगी? 

सावन कब से शुरू है?
पंचांग के अनुसार, इस साल 2025 में सावन माह का शुभारंभ 11 जुलाई शुक्रवार से हो रहा है। पंचांग के अनुसार, सावन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 11 जुलाई को 02.06 एएम से लेकर 12 जुलाई को 02.08 एएम तक है।

कांवड़ यात्रा कब से शुरू है 2025
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ भी सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल 2025 में कांवड़ यात्रा 11 जुलाई दिन शुक्रवार से शुरू होगी।

13 दिन चलेगी कांवड़ यात्रा 2025
इस साल की कांवड़ यात्रा 13 दिनों की है, कांवड़ यात्रा सावन कृष्ण प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और सावन कृष्ण चतुर्दशी तक यानि सावन शिवरात्रि तक चलती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि होती है तो इसलिए कृष्ण पक्ष को शिव जी के जलाभिषेक के लिए अच्छा माना जाती है।

pc- navbharat