Sawan 2026: जाने इस बार सावन में आएंगे कितने सोमवार, जान ले सही तारीख

इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस पूरे समय में भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं और सोमवार का व्रत रखते हैं। हर साल सावन शुरू होने से पहले लोगों के मन में एक सवाल जरूर उठता है कि इस बार सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे, तो आज जानते हैं इस बार के सावन में कितने सोमवार आने वाले है। 

कब से शुरू होगा सावन 2026
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई, गुरुवार से आरंभ होगा और 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस दौरान शिव भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत करते हैं।

इस बार कितने सावन सोमवार होंगे?
इस साल उत्तर भारत के अनुसार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं

पहला सोमवार- 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार- 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार- 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार- 24 अगस्त 2026

हर साल क्यों होता है असमंजस की स्थिति?

सावन की तिथियों को लेकर हर साल अलग-अलग जानकारी सामने आती है क्योंकि भारत में दो तरह के पंचांग प्रचलित हैं। उत्तर भारत में पूर्णिमांत पंचांग का पालन किया जाता है, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अमांत पंचांग मान्य है, इसी वजह से सावन की शुरुआत और समाप्ति में अंतर आ जाता है, और सोमवार की संख्या भी बदल सकती है।

pc- aaj tak