Sawan 2026: सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर चुपचाप चढ़ा आए ये एक चीज, बदल जाएगी आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पूरा महीना भगवान शिव की उपासना और तपस्या के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस पवित्र महीने में शिवलिंग पर जल के साथ में और भी कई दिव्य चीजें चढ़ाई जाती हैं, जिनके प्रयोग से व्यक्ति का भाग्य चमक जाता है। आइए जानते हैं।

हर रोज चढ़ाएं ये चीज
सावन के प्रत्येक सोमवार का उपवास रखिए, यदि ऐसा संभव न हो पाए तो एक काम जरूर कर लीजिएगा। भगवान शिव के मंदिर जाकर शिलिंग पर एक लोटा जल और बेलपत्र जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि शिवलिंग पर रोजाना जल और बेलपत्र चढ़ाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति हो जाती है। आप चाहें तो जल की जगह दूध भी अर्पित कर सकते हैं। 

इसके अलावा, सावन में भगवान शिव का चंदन, शहद, दही, घी, और पंचामृत से अभिषेक भी किया जा सकता है। शिवजी को धतूरा, भांग, आक के फूल (आकड़ा) और भस्म भी अत्यंत प्रिय है, इन चीजों से शिवलिंग का श्रृंगार करना न भूलें।

pc- india tv hindi