Sawan 2026: सावन के महीने में नहीं खानी चाहिए आपको भी ये चीजे, बनाले इनसे दूरी
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। 30 जुलाई से इस महीने की शुरूआत हो चुकी है। इस पूरे महीने में श्रद्धालु व्रत, पूजा-पाठ, रुद्राभिषेक और शिव मंत्रों का जाप करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान सात्विक जीवनशैली अपनाने से मन और शरीर दोनों शुद्ध रहते हैं तथा भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
क्या नहीं खाना चाहिए सावन महीने में
मांस, मछली और अंडे से करें दूरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। यह महीना तप, संयम और अहिंसा का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव को सात्विकता प्रिय है, इसलिए इस दौरान मांस, मछली और अंडे का त्याग कर देना चाहिए।
प्याज और लहसुन से भी बचें
सावन में कई लोग प्याज और लहसुन का सेवन भी नहीं करते। धार्मिक दृष्टि से इन्हें तामसिक भोजन माना जाता है, जो मन में आलस्य, क्रोध और नकारात्मक विचारों को बढ़ा सकता है।
शराब और नशे से दूरी
सावन में शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नशा व्यक्ति की एकाग्रता और आत्मसंयम को प्रभावित करता है। भगवान शिव की आराधना के दौरान शुद्ध मन और पवित्र आचरण का विशेष महत्व बताया गया है।
pc- news18 hindi






