बिना जागें रात 12 बजे भेजें मैसेज! Telegram का यह सीक्रेट टूल बना देगा आपकी लाइफ आसान

pc: ht tech

टेलीग्राम अपने यूज़र्स को बेहतरीन प्राइवेसी और प्रोडक्टिविटी टूल्स देने के लिए जाना जाता है। इन्हीं में से एक बेहद काम का फीचर है—Scheduled Messages (मैसेज शेड्यूल करना)। इस फीचर की मदद से आप अपने संदेशों को किसी भी तय समय और तारीख पर खुद-ब-खुद भेजने के लिए सेट कर सकते हैं।   

चाहे किसी को रात 12 बजे जन्मदिन की बधाई देनी हो या सुबह सहकर्मी को कोई ज़रूरी रिमाइंड भेजना हो, यह फीचर आपके काम को आसान बना देता है।

Scheduled Messages फीचर के मुख्य फायदे:

तय समय पर ऑटो-सेंड: बिना जागे या व्यस्त रहे भी आपका मैसेज सही समय पर डिलीवर हो जाता है।

पर्सनल रिमाइंडर्स: आप खुद को भी 'Saved Messages' में मैसेज शेड्यूल करके रिमाइंड सेट कर सकते हैं।

समय की बचत: किसी मीटिंग या काम के दौरान मैसेज भेजने की चिंता खत्म हो जाती है।

टेलीग्राम पर मैसेज शेड्यूल कैसे करें?

टेलीग्राम ऐप खोलें और जिस व्यक्ति या ग्रुप को मैसेज भेजना है, उस चैट को ओपन करें।

मैसेज बॉक्स में अपना संदेश टाइप करें।

मैसेज भेजने वाले 'Send' (तीर वाले निशान) बटन को तुरंत दबाने के बजाय कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखें।

स्क्रीन पर 'Schedule Message' का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें।

अपनी पसंद की तारीख (Date) और समय (Time) चुनें।

नीचे दिए गए 'Send at [Time]' बटन पर क्लिक कर दें।

शेड्यूल किए गए मैसेज को एडिट या डिलीट कैसे करें?

यदि आप शेड्यूल किए गए मैसेज में बदलाव करना चाहते हैं या उसे रद्द करना चाहते हैं, तो चैट विंडो में नीचे दिख रहे 'Calendar' (घड़ी/कैलेण्डर) आइकन पर टैप करें। यहाँ आपको सभी शेड्यूल मैसेज दिख जाएँगे, जिन्हें आप जब चाहे एडिट, री-शेड्यूल या डिलीट कर सकते हैं।