Shah Rukh Khan: अपकमिंग मूवी 'किंग' का नया पोस्टर आया सामने, जाने कब हो रही रिलीज
- byShiv
- 28 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘किंग’ का नया पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में शाहरुख के होंठों के बीच गुलाब नजर आ रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा और अंदाज में रोमांस दिख रहा है। पोस्टर से फिल्म में एक्शन और रोमांस होने के संकेत मिल रहे है।
पोस्टर के साथ में शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज फिर याद आया... कातिल नहीं, आशिक हूं। ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। फिल्म में शाहरुख एक नए एक्शन अवतार में नजर आएंगे।
फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। किंग की कहानी एक मेंटर और शिष्य के सफर पर आधारित है, जो कठिन परिस्थितियों में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं। किंग क्रिसमस 2026 के दौरान रिलीज होगी।
pc- danik bhaskar






