Shahid Afridi: पाक के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने फिर से उगला जहर, कहा- आगे बढ़ने से रोक रहा इंडिया

इंटरनेट डेस्क। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेश सिंदूर चलाया और आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। इसके बादा से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत को लेकर कई बार जहर उगला है। अब एक बार फिर से अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान के विकास की राह में भारत टांग अड़ा रहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान में एक विजय यात्रा निकाली, जबकि उनके देश को भारतीय सेना से मुंह की खानी पड़ी। इसके बावजूद अफरीदी हर जगह प्रचार करते फिर रहे हैं कि संघर्ष में पाकिस्तान सेना की जीत हुई है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अफरीदी ने कहा, इंडिया तरक्की कर रहा है और हम उसकी तरक्की में बहुत खुश रहे हैं। उनकी क्रिकेट आगे बढ़ रही है, अच्छी बात है। हम आगे बढ़ रहे हैं तो हमें रोका जा रहा है। ये क्या पड़ोसियों के काम हैं। शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया कि उन्हें आगे बढ़ने से इंडिया रोक रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफरीदी का जमकर मजाक बन रहा है।

pc- baharat24