Shani Margi 2025: सालों बाद शनिदेव चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के लिए तो होने वाली हैं चांदी
- byShiv
- 19 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने सुना होगा की कई लोग कहते रहते हैं की शनि लगा हैं, साढ़े साती लगी हैं, ढया लगी हैं। वैसे शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल आदि का कारक माना जाता है। यह मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 30 साल बाद प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह साल के अंत में मार्गी चाल से गति करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। तो जानते हैं उनके बारे में।
कर्क राशि
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमा सके हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
pc- mp breking news