Shaniwar Ke Upay: जाने बजरंग बाण का पाठ करने के क्या हैं नियम, इस विधि से करने से मिलता हैं पूरा फल

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद शुभ माना गया है। यह दिन शनि देव को समर्पित है, लेकिन यह दिन संकटमोचन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भी बहुत फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने वाले जातकों पर कभी शनि देव की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है। वहीं, इस दिन बजरंग बाण का पाठ करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। तो जानते हैं कि बजरंग बाण का पाठ करते समय कुछ खास नियमों का पालन करना पड़ता है।

बजरंग बाण पाठ विधि
शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करने के लिए सुबह या शाम का समय सबसे अच्छा होता है।
स्नान के बाद लाल या नारंगी रंग के कपड़े धारण करें।
हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें और कुशा के आसन पर बैठें
अपन मुख पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर रखें।
बजरंगबली के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
लाल फूल और भोग के रूप में बूंदी या गुड़-चना अर्पित करें
फिर बजरंग बाण पाठ का संकल्प लें
इसके बाद पाठ पूर्ण करें।
अंत में आरती करें।
पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

pc- oyephoto.com