Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन आप भी करें ये विशेष काम, शनि देव पूरे साल रहेंगे आपसे प्रसन्न

इंटरनेट डेस्क। नए साल की शुरुआत हो चुकी है और आज नए साल का पहला शनिवार है। वैसे तो शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित हैं, लेकिन इस दिन अगर आप शनिदेव की पूजा पूरे मन से करते हैं तो शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं और जीवन के सारे दुख और संकट दूर करते हैं। अगर नए साल के पहले शनिवार पर पूजा-पाठ और व्रत के साथ-साथ कुछ विशेष काम किए जाएं को शनि देव की कृपा मिलती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शनिवार के दिन स्नान करके के बाद शनि मंदिर में जाकर काली बाती से सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। माना जाता है कि साल के पहले शनिवार पर अगर ये काम किया जाए तो वर्ष भर शनि देव का आशीर्वाद बना रहता है।

दान करें
साल के पहले शनिवार के दिन दान अवश्य करें, ऐसा करना बहुत पुण्यदायी होता है। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने के साथ-साथ किसी गरीब या जरूरतमंद को तिल से बनी चीजें दान दें।

सरसों का तेल 
साल के पहले शनिवार को एक लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना मुख देखें, फिर उसको किसी गरीब को दान कर दें, ऐसा करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

नारियल से करें ये काम
शनिवार को नारियल काटकर उसमें चीनी और आटा भर दें, फिर शाम के वक्त नारियल को किसी सुनसान स्थान पर मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

pc- news24